Rajendra Devray / Wed, Dec 10, 2025 / Post views : 331

कुक्षी मानव अधिकार दिवस प्रत्येक वर्ष 10 दिसंबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। मानवाधिकारों की पहली वैश्विक घोषणा और नए संयुक्त राष्ट्र की पहली प्रमुख उपलब्धियों में से एक, मानवाधिकारों की सार्वभौम घोषणा की 10 दिसंबर 1948 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अंगीकरण और उद्घोषणा का सम्मान करने के लिए तिथि का चयन किया गया था। मानवाधिकार दिवस, जो प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को मनाया जाता है, न्याय शांति तथा समानता की आधारशिला के रूप में मानवाधिकारों के महत्त्व को रेखांकित करता है। अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संघ धार द्वारा विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन कर 10दिसम्बर को अन्तर्राष्ट्रीय मानवधिकार दिवस के अवसर पर सिल्कुआ कुक्षी के दिव्यांग अनाथ आश्रम के बच्चों को फल एवं मिष्ठान वितरण कीया गया साथ ही बच्चों को अपने मौलिक अधिकारो के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर पदाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपूत जीला अध्यक्ष सलाहकार इरशाद खान महा सचिव सलीम खान जाकीर हुशेन मंसूरी सचीव रवींद्र साल्वी संगठन सचिव फीरोज खान व अन्य पदाधिकारी ने भाग लिया साथ ही संकल्प लिया कि भारत देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन