Rajendra Devray / Thu, Jan 15, 2026 / Post views : 363

नालछा - आगामी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम की रूपरेखा हेतु जनपद पंचायत सभागृह में बैठक क्षेत्रीय विधायक कालू सिंह जी ठाकुर के अध्यक्षता में आयोजित की गई उक्त बैठक में सभी शालाओं के प्रमुखों की उपस्थिति में शालाओं के बच्चों की प्रभात फेरी अपने-अपने विद्यालय से झंडा वंदन कर संत सर्वेश दास खेल स्टेडियम पर एकत्रित होकर सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस मनाने का निर्णय लिया गया जहां पर एक मंच पर समस्त स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति देने हेतु क्रमशः विद्यालय के छात्राओं एवं छात्रों का चयन करने हेतु शाला के प्रमुखों को निर्देशित करते हुए प्रथम द्वितीय तृतीय का चयन कर के प्रतिभागी बनाने हेतु सूची तैयार कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोप्रस्तुत की जावे विधायक महोदय द्वारा उक्त प्रांगण में उपस्थित छात्र छात्राओं हेतु भोजन की भी व्यवस्था की जाए उक्त निर्देश विकासखंड शिक्षा अधिकारी को दिए गए उक्त कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी एवं अधिकारी सामाजिक कार्यकर्ता का सम्मान किया जाएगा उसका भी चयन करने हेतु समिति का गठन करने हेतु निर्देश दिए गए विधायक महोदय द्वारा उक्त गणतंत्र दिवस विकासखंड मुख्यालय पर भव्य रूप से मनाने का लक्ष्य रखा गया है अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज की जावे
उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रघु निनामा जिला उपाध्यक्ष संतोष राठोड़ पूर्व जिला मंत्री एवं जनपद सदस्य पवन कुशवाहा जनपद उपाध्यक्ष दिलीप जी डाबर मंडल महामंत्री विनोद ठाकुर सरपंच मोहन डाबर भाजपा के वरिष्ठ कांतिलाल शर्मा विधायक प्रतिनिधि अशोक मिरदवाल डॉ महेश यादव भॊजपाल ठाकुर पूर्व सरपंच निखिल ग्वाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप डाबर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री चौरसिया उपस्थित रहे उक्त बैठक का संचालन बलराम प्रजापत लेखपालद्वारा किया गया अंत में आभार मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जनपद पंचायत नालछा श्री संदीप डाबर द्वारा किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन