Rajendra Devray / Tue, Nov 11, 2025 / Post views : 330



भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव, जनप्रतिनिधियों व जिला पदाधिकारियो द्वारा आदिवासी लोकनृत्य दल के साथ नाचते व झूमते हुए मंगलवार को दोपहर 2 बजे रवाना किया। जो 11 से 15 नवम्बर तक चारो विधानसभा में होते हुए जिले भर में भ्रमण करेगी।
जिला मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया कि रथ यात्रा से पूर्व ग्राम बरुफाटक में पंचायत परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा राज्यसभा सांसद श्री सोलंकी ने ग्राम बरुफाटक में स्थापित टंट्या मामा भील की प्रतिमा पर टीनशेड बनाने हेतु एक लाख रुपये देने की घोषणा करि।
*अपनी संस्कृति, परम्परा व सभ्यता को सहेज कर रखना जरूरी:- डॉ सुमेरसिंह सोलंकी*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद व प्रदेश भाजपा महामन्त्री डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जब मनुष्य अपने जीवनकाल में अपने देश, अपने सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा करते हुए सबकुछ न्योछावर कर दे तो वे भगवान से कम नही होते ऐसे ही हमारे वीर क्रांतिकारी भगवान बिरसामुण्डा जिन्होंने मात्र 25 साल की उम्र में अंग्रेजो को देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया व सैकड़ो वनवासी परिवारों की अपने धर्म मे घर वापसी करवाई।
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने व प्रदेश की डॉ. मोहन यादव की सरकार ने जनजातीय आदिवासी समाज जिन्होंने देश के लिए शहादत दी उन क्रान्तिकारियो को सम्मान देने का काम किया जो आज जनजातीय गौरव दिवस व रथ यात्रा के रूप में आपके बीच मौजूद है।
आगे उन्होंने कहा कि भगवान बिरसामुण्डा ने कहा था की जो अपनी संस्कृति, परम्परा और सभ्यता को छोड़ देता तो उसका अस्तित्व नही बचता अतः हमें अपनी संस्कृति व परिवेश को सहेज कर रखना व समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है।
*कांग्रेस ने इतिहास छुपाकर आदिवासियों के साथ अन्याय किया:- अजय यादव*
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसामुण्डा, भीमा नायक, टंट्या मामा भील, रानी दुर्गावती आदि जनजाति समाज के कौन लोग थे जो हमे आज पता चला कि उन्होंने देश की आजादी में अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया यह बात हमे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार आने के बाद पता चली।
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के राज में इन क्रान्तिकारियो को लुटेरा कहा जाता था कांग्रेस ने सही इतिहास को छूपा कर जनजातीय क्रान्तिकारियो व आदिवासी समाज के साथ बहुत बड़ा अन्याय करने का काम किया।
तथा उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में आदिवासी भाई बहनों का सबसे ज्यादा धर्मांतरण का कार्य हुआ हमे सबको मिलकर इसे रोकना है तथा हमे शिक्षा के साथ हमारी संस्कृति व सभ्यता की रक्षा भी करना है।
*ग्रामीण आजीविका मिशन भवन का लोकार्पण:-*
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, जिला अध्यक्ष अजय यादव, पूर्व सांसद सुभाष पटेल व अंतर सिंह पटेल द्वारा ग्राम बरुफाटक में ग्रामीण आजीविका मिशन के नवीन भवन का फीता खोलकर लोकार्पण किया गया।
*इन्होंने भी किया सम्बोधित:-*
इस अवसर पर जनजातीय गौरव यात्रा के जिला प्रभारी व पूर्व सांसद सुभाष पटेल, राजपुर विधानसभा प्रभारी अंतर सिंह पटेल, सैंधवा प्रभारी विकास आर्य, अजजा मोर्चा जिला अध्यक्ष रैलास सेनानी व महेंद्र कन्नौजे ने भी भगवान बिरसामुण्डा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनका अनुसरण करने का आवाहन किया।
*यह रहे मंचासीन:-*
इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल व ओम सोनी, जिला महामन्त्री भागीरथ कुशवाह, भगवती प्रसाद शिंदे, हुकुमचंद गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष गजेंद्र पटेल, संदीप गौरे, आकाश बर्मन व जगदीश मुजाल्दे आदि मंचासीन रहे।
इस अवसर पर ठीकरी व राजपुर नप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित जायसवाल व विजय अग्रवाल, सुखदेव यादव, भागीरथ पाटीदार, राजेन्द्र भावसार, अंजना पटेल, जीतू यादव, अशोक राठौड़, जितेंद्र यादव, कृष्णा धनगर, कैलाश जायसवाल, गोलू यादव, गोविंदा प्रजापत सहित अजजा मोर्चा के जिला व मण्डल पदाधिकारी स्कूल के बालक बालिकाए सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जनजातीय गौरव रथ यात्रा बकवाडी, जुलवानिया, बालसमुंद, सालिकला, लफनगांव से होते हुए देर शाम नांगलवाड़ी पहुचेगी तथा 12 नवम्बर बुधवार को सैंधवा विधानसभा में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन