Rajendra Devray / Wed, Oct 8, 2025 / Post views : 312
। इस दौरान आदर्श वाल्मीकि समाजजनों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया।
वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शहर के पाला बाजार में आदर्श वाल्मीकि समाज द्वारा यह पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, बड़वानी विधायक श्री राजन मंडलोई, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, सीएमओ श्रीमती सोनाली शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री श्री भगीरथ कुशवाह, और भाजपा अनुसूचित जाति प्रदेश मंत्री श्री भगवती प्रसाद शिंदे सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने मिलकर वाल्मीकि जी की प्रतिमा का पूजन-अर्चन कर उन्हें माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर आदर्श वाल्मीकि समाज के उपाध्यक्ष श्री विनोद चौहान ने बताया कि समाजजन हर वर्ष यह जयंती पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। इस आयोजन में बड़ी संख्या में आदर्श वाल्मीकि समाजजन उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन