Rajendra Devray / Thu, Sep 25, 2025 / Post views : 294
धार जिले के मनावर क्षेत्र में स्थित ग्राम अजंदीमान में गुरुवार को 20 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की गई है।आज दोपहर को कार्यक्रम जयस राष्ट्रीय सरंक्षक विधायक डॉ हिरालाल अलावा ने सभी को पूष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर डॉ अलावा ने कहा कि आज युवाओ के साथ आने से कांग्रेस संगठन के लिए ऊर्जा का संचार नहीं है, बल्कि जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व और समग्र भारत के दर्शन में उनके युवाओं के अटल विश्वास का भी प्रतीक है। युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि "पार्टी में केवल राजनीतिक प्रस्ताव शामिल हैं, बल्कि न्याय, लोकतांत्रिक और सामाजिक विचारधारा की राह पर चलना का संकल्प है।" कहा कि यह युवा संगठन बूथ से लेकर पंचायत स्तर तक कांग्रेस को मजबूती देंगे और हर गांव में नई उम्मीद, नई दिशा और नए अवसरों की किरणें जगाएंगे। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने गांव, समाज। के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सोंलकी,भानू शर्मा,हितेष कन्नौज सहीत ग्रामवासी मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन