Rajendra Devray / Wed, Nov 26, 2025 / Post views : 52





हादसे के बाद मृतक के नाम राम पिता श्याम चौहान उम्र 22 साल एवं मृतक के परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने अंजड़ बस स्टेशन पर शव रखकर चक्का जाम किया। परिजनों ने मांग की कि उन्हें उचित मुआवजा और न्याय मिले। सूचना मिलते ही अंजड़ टीआई और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया कि मृतक के परिवार को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया गया और शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की गई।इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने की मांग की है।
प्रधान संपादक राजेन्द्र देवराय के साथ रवि शिमले की रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन