: बड़वानी बीमा सप्ताह के दौरान शासकीय कन्या हाई स्कूल बड़वानी में ‘‘भारत में महिला सशक्तिकरण‘‘ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रथम पुरस्कार गायत्री बालके को मिला
बीमा सप्ताह के तहत हुआ निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
बड़वानी 09 सितम्बर 2024/भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा बड़वानी 02 सितम्बर से 06 सितम्बर तक बीमा सप्ताह मनाया गया । बीमा सप्ताह के दौरान शासकीय कन्या हाई स्कूल बड़वानी में ‘‘भारत में महिला सशक्तिकरण‘‘ विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की बालिाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रथम पुरस्कार कुमारी गायत्री बालके, द्वितीय पुरस्कार कुमारी पूनम सोनारिया, तृतीय पुरस्कार कुमारी हर्षिता धुर्वे विजेता रही। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य श्रीमती रचना पुरोहित सहित समस्त स्टाफ का सहयोग रहा। साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रशासनिक अधिकारी श्री बीएस चौहान एवं श्री सुनिल कुमार पुरोहित उपस्थित थे।