Rajendra Devray / Wed, Dec 31, 2025 / Post views : 349



डही नगर परिषद में में पदस्थ रमेशचंद्र सतपुड़ा 31 दिसम्बर 2025 को सेवा निवृत्त होने वाले है जिसको लेकर नगर परिषद कुक्षी सीएमओ मयाराम सोलंकी व नगर परिषद कुक्षी के कर्मचारियों के द्वारा रमेशचंद्र सतपुड़ा जी के सम्मान समारोह का किया गया जिसमें नगर परिषद कुक्षी सीएमओ मयाराम सोलंकी व नगर परिषद कुक्षी के पार्सद ने रमेशचंद्र सतपुड़ा का साल श्रीफल व पुष्प माला के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रमेशचंद्र सतपुड़ा ने अपने शासकीय सेवा में रहते अपने कार्य के अनुभव को नगर परिषद कुक्षी के समस्त स्टाफ के साथ साझा किया। जिसको सुन सभी कर्मचारियों के द्वारा रमेशचंद्र सतपुड़ा का तालियां बजा कर अभिवादन किया। वहीं रमेशचंद्र सतपुड़ा ने कहा कि नगर परिषद में जो कर्मचारी पूरा दिन अपनी मेहनत व लगन के साथ कार्य करते हैं जिन्हें समय पर वेतन का भुगतान नहीं होता है तो उन्हें उनका वेतन समय पर मिलना आवश्यक है जिससे किसी भी कर्मचारी को आर्थिक परेशानी का सामना ना करना पड़े। नगर परिषद कुक्षी सीएमओ मयाराम सोलंकी ने कहा कि जिस प्रकार रमेशचंद्र सतपुड़ा ने अपनी शासकीय सेवा में कार्य किया है वहीं कार्य उनकी पहचान बनी है। कार्यक्रम में नगर परिषद कुक्षी सीएमओ मयाराम सोलंकी सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन