: हमारी सरकार ने पीथमपुर मामले में संज्ञान लिया है हम जनभावनाओं का आदर करते हुए माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष समस्त परिस्थितियों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराएंगे सरकार जनता जनार्दन के साथ खड़ी है
Rajendra Devray
/
Sat, Jan 4, 2025
/
Post views : 268
भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के कचरे को लेकर आज इंदौर में आयोजित संभाग के जनप्रतिनिधियों की बैठक में प्रतिभाग कर अपने विचार साझा किए।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी, संगठन मंत्री श्री हितानंद शर्मा जी, साथी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी, मंत्री श्री नागर सिंह चौहान जी, प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया के साथियों को भी वस्तु स्थिति से अवगत कराया।
हमारी सरकार ने पीथमपुर मामले में संज्ञान लिया है। हम जनभावनाओं का आदर करते हुए माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष समस्त परिस्थितियों एवं व्यावहारिक कठिनाइयों से अवगत कराएंगे। सरकार जनता जनार्दन के साथ खड़ी है।