मनावर ग्राम वायल के पंच गणों ने सरपंच गजानंद मुवेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया
*👉वायल सरपंच के भृष्टाचार को लेकर पंचायत पंचगण ने एसडीएम को की शिकायतें*
👉* भृष्टाचारी सरपंच गजानन्द ने गोशाला निर्माण में किया लाखो का भस्टाचार
👉विधायक निधि के चबूतरे मे भ्रष्टाचार
👉 पुराने मंदिर के ओटले को किया गया रिपेयरिंग
मनावर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत वायल सरपंच गजानंद मुवेल के खिलाफ ग्राम पंचायत के पंचगणो द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाया गया ग्राम पंचायत के पंचगण आज मनावर राजस्व अनुविभागीय अधिकारी राहुल गुप्ता के पास पहुचकर सरपंच गजानंद मुवेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया गया साथ सरपंच मुवेल द्वारा किए गए भस्टाचार का शिकायत आवेदन भी दिया गया वही पंचों ने बताया सरपंच द्वारा आज तक ग्राम पंचायत में पंचगणो की कोई बैठक नही बुलाई गई है वही सरपंच पद पर रहते हुए सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में किए गए निर्माण कार्य की जानकारी का पंचगणो से साझा नही की गई है जिसको लेकर पंचगणो द्वारा ग्राम पंचायत में हुए निर्माण कार्य की जानकारी निकाली गई जिसमे सरपंच ओर तत्कालीन निर्माण कार्य इंजीनियर द्वारा लाखो रुपये का भस्टाचार किया गया ऐसे सरपंच को सरपंच पद से हटाए जाने की मांग निर्वाचन अधिकारी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी राहुल गुप्ता से गई है,,
जनपद पंचायत मनावर की ग्राम पंचायत सरपंच गजानंद मुवेल द्वारा ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य किए गए उन निर्माण कार्य मे सरपंच गजानंद मुवेल व तत्कालीन पंचायत इंजीनियर ने जमकर निर्माण कार्य मे भस्टाचार किए गए जिसकी पंचगणो द्वारा मनावर जनपद पंचायत सीईओ,एसडीएम व जिला पंचायत सीईओ के साथ जनसुनवाई में कलेक्टर महोदय तक कि गई मगर आज तक प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम पंचायत वायल के सरपंच गजानंद मुवेल द्वारा किए गए ग्राम पंचायत निर्माण कार्य की जांच नही कराई गई जिसको लेकर आज ग्राम पंचायत के सभी पंचों ने निर्णय लिया गया जो ग्राम पंचायत में होने वाले निर्माण कार्य की जानकारी न तो सरपंच द्वारा बताई गई ओर प्रशासन को पंचगणो द्वारा की गई शिकायत की जांचे हुई जिसको लेकर पंचगणो द्वारा सरपंच गजानंद मुवेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निर्वाचन अधिकारी राहुल गुप्ता को दिया गया,,,
मनावर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत वायल में शासन द्वारा लाखो रुपये की नवीन गोशाला निर्माण स्वीकृत हुई जिसका निर्माण कार्य एजेंसी ग्राम पंचायत सरपंच है उक्त गोशाला निर्माण कार्य मे सरपंच गजानंद मुवेल व इंजीनियर में जमकर लाखो रुपये का भस्टाचार कर खुद की जेब भरी जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत के उपसरपंच व पंचगणो ने मनावर जनपद पंचायत सीईओ,जिला पंचायत सीईओ व जिला प्रशासन कलेक्टर महोदय तक को लिखित शिकायत की गई मगर आज तक पंचगणो कि शिकायत का निराकरण आज तक नही किया गया जिसको लेकर पूर्व में उपसरपंच अपने पद से स्तीफा भी दे चुके हैं और आज ग्राम पंचायत वायल के पंचगणो ने सरपंच गजानंद मुवेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव बनाकर निर्वाचन अधिकारी राहुल गुप्ता को दिया गया है,,,