पानसेमल पुलिस द्वारा मिठाई की दुकान में चोरी करने वाले बाल अपचारी को पकड़ा
थाना पानसेमल पर दिनांक 20.08.2024 को फरियादी भूषण पिता रमेश चन्द्र चौधरी निवासी पानसेमल के द्वारा सूचना दी गई कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी मिठाई की दुकान में शटर तोडकर दुकान में घुसकर नकदी 8000 के करीबन और सिक्के चाकलेट ,आईसक्रीम व रस गुल्ला के डब्बा चुराकर ले गया है रिपोर्ट पर थाना पानसेमल पर अपराध क्रमांक 245/2024 धारा 331(4),305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार तथा एसडीओपी श्री महेश सुनया राजपुर के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर आसपास तलाश कर एक बाल अपचारी को पकड़ा और उसके कब्जे से नकदी 1800 रुपये एवं मिठाई के खाली पैकेट बरामद की गई है।
*उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मंशाराम वगेन, सउनि जगदीश चौहान, प्रआर 425 सुमित मीणा, आर. 514 हिरेसिंह बुन्देला ,आर. 472 बहादुर चौहान,आर.461 गिलदार की सहरानीय भूमिका रही।*