पानसेमल हम कोमल हैं पर कमजोर नहीं- हम स्वर्णिम भारत के निर्माता है सर्जन अभियान से समाज मे अपराधों पर अंकुश लगेगा महिला आरक्षक मेवका बडोले ने कहा
*बड़वानी पुलिस द्वारा लगातार सृजन अभियान के तहत किए जा रहे हैं जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन*
*सृजन अभियान" के तहत पानसेमल पुलिस नें निलियर नर्सरी खडीखाम में किया जागरूकता कार्यक्रम*
पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर दिशा निर्देश में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार के निर्देशन में, महिला सुरक्षा डीएसपी श्री महेश सुनैया एवं एसडीओपी श्री दिनेश चौहान के नेतृत्व में, पानसेमल थाना प्रभारी श्री मंशाराम वगेन ने निलियर नर्सरी खडीखाम पानसेमल "सृजन अभियान" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
थाना प्रभारी ने बच्चों की जिज्ञासाओं का समाधान किया तथा महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अपराधों से बचाव, साइबर अपराध और उससे बचने के उपाय, ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ की अवधारणा, पुलिस के सभी आपातकालीन नंबरों का उपयोग के बारे में जानकारी दी। "सृजन अभियान" के तहत मप्रआर 08 अनिता मण्डलोई, ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जैसे: डायल 100 महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, बालिकाओं को "सृजन ग्रुप" से जोड़ा गया। मआर. 140 मेवका बड़ोले ने बालिकाओं को समझाया कि अपनी समस्याओं को माता-पिता और शिक्षकों से साझा करें। उन्होंने यह संदेश दिया, "हम कोमल हैं, पर कमजोर नहीं। मजबूती से बुरे व्यवहार का मुकाबला करें।" उन्होंने बच्चों को डिजिटल सुरक्षा के लिए जागरूक किया और बताया कि अनजान नंबरों से कॉल न करें।
उक्त सृजन अभियान में निरीक्षक मंशाराम वगेन, मप्रआर 08 अनिता मण्डलोई, मआर. 140 मेवका बड़ोले ,आर. 483 गोविन्द मुवेल व आर. 580 अमर डावर, मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड भोपाल के अनुभूती कार्यक्रम निलियर नर्सरी में रेंजर मनोज वास्कले तथा वन विभाग के कर्मचारी एवम स्कुल के शिक्षक और मोहल्ला के आगनवाडी कार्यकर्ता व बालिकाए 100 करीब उपस्थित रही । उन्हें अच्छे जीवन हेतु उचित मार्गदर्शन दिया गया।*