Rajendra Devray / Mon, Feb 23, 2026 / Post views : 347
आज दिनांक 23.02.2026 को प्रभारी पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री धीरज बब्बर के आदेशानुसार एवं एसडीओपी बड़वानी श्री दिनेश सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना अंजड़ परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी त्योहार भगोरिया हाट, होलिका दहन, धुरंडी, रंगपंचमी, रमजान माह, ईद, गणगौर एवं राम नवमी को दृष्टिगत रखते हुए कानून-व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। आयोजकों एवं समिति सदस्यों को वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की गई।
बैठक में तहसीलदार महोदय, नायब तहसीलदार, नगर परिषद के सीएमओ, विद्युत विभाग के अधिकारी, पत्रकार बंधु एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ त्योहारों को भाईचारे एवं शांति के वातावरण में मनाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन