Rajendra Devray / Thu, Oct 9, 2025 / Post views : 307



मनावर।। अस्थाई अतिक्रमण कहने को हर गांव और शहर की समस्या है। परंतु इस अस्थाई अतिक्रमण की आड़ में नगर के ही कुछ लोग स्थाई रूप से अपना डेरा जमाने लग जाए तो यह अवैध अतिक्रमण को हटाना अति आवश्यक हो जाता है। नगर में जिन जगह पर गरीब और छोटे व्यापारी अस्थाई रूप से दुकान लगाकर अपने जीवन यापन के लिए पूंजी एकत्रित करते हैं। वहीं पर कुछ ऐसे पूंजी पति लोग भी हैं। जो इनकी आड़ अपना जमीने हथियाने और कब्जा करने का काम धड़ले से चला रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अभी देखने में आया है। जहां पर मनावर के मुख्य बाजार में शासकीय कन्या छात्रावास और कब्रिस्तान के मध्य बने मार्ग पर अतिक्रमण बढ़ता है जा रहा है। इस इलाके में पहले से ही दोनों तरफ दुकानें बनी हुई है। परंतु कुछ महीनो में अस्थाई रूप से लोहे के चादर से बनी दुकान किसी व्यक्ति द्वारा रख दी गई है। मामले की जानकारी जब नगर पालिका मुख्य अधिकारी संतोष चौहान को दी गई। और उनसे पूछा गया कि इन दुकानों से नगर पालिका को क्या आय होती है। जिस पर नगर पालिका मुख्य अधिकारी ने बताया, कि जो दुकान वहां पर बनी हुई है। उनसे जो आय होती है, उसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है। परंतु अगर कहीं पर अतिक्रमण और दुकान का सीमा क्षेत्र बढ़ाया गया है। तो नगर पालिका नियम अनुसार उसे पर कार्रवाई करेगी। वर्तमान समय में नगर पालिका अस्थाई अतिक्रमण को लेकर कई संवेदनशील स्थानों पर कार्रवाई कर रही है। जिसे लेकर नगर पालिका मुख्य अधिकारी संतोष चौहान एक्शन मोड में दिखाई दे रहे हैं। आप देखना यह है की खबर प्रकाशित होने के पश्चात नगर पालिका मनावर द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।
फोटो - नगर पालिका मुख्य अधिकारी संतोष चौहान
फोटो - कन्या छात्रावास के पास का क्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन