*ऑपरेशन हवालात के तहत लंबे समय से फरार आरोपी को बड़वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
*मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी मनीष मानकर को थाना अंजड़ पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के दिशा निर्देश में फरार वारंटियों कि धरपकड़ हेतु ऑपरेशन हवालात चलाया जा रहा है । पुलिस कप्तान बड़वानी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई, फरारी व गिरफ्तार वारंटियो की धर पकड़ हेतु निर्देशित किया गया है ।
इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार व एस.डी.ओ.पी. बडवानी श्री दिनेशसिंह चौहान के मार्गदर्शन पुलिस थाना अंजड मे थाना प्रभारी निरीक्षक गिरवरसिंह जलोदिया के नेतृत्व मे टीम द्वारा माननीय न्यायालय अंजड जिला बडवानी के आरसीटी नं. 449/19 धारा 294,323,506,34 भादवि में लम्बे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी मनीष पिता दिलीप मानकर उम्र 22 निवासी पिपल्या डेब बैडीपुरा जिला बडवानी को दिनांक 28.11.2024 को कडी मेहनत, लगन व सघनता से पतारसी कर वारंटी को गुजरात से गिरफ्तार कर तामिल किया गया । पुलिस की उक्त कार्यवाही से गुण्डे बदमाशो व असामाजिक तत्वो मे भय रहा, गिरफ्तार शुदा 01 स्थाई वांरटी को माननीय न्यायालय अंजड के समक्ष पेश किया । माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट बनाया गया बाद स्थाई वारंटी को जेल दाखिल किया गया।
वारंटी धरपकड़ में 1.निरीक्षक गिरवर सिंह जलोदिया थाना प्रभारी अंजड, 2.प्रआर 19 गणेश डावर 3. आर 551 मगन बुन्देला 4.आर 575 अनुराग यादव कि सराहनीय भूमिका रही।
*यहां यह उल्लेखनीय है कि बड़वानी पुलिस द्वारा ऑपरेशन हवालात के तहत 1 जनवरी 2024 से आज दिनांक का तक 451 फरार स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 9,27,000/-रुपए का ईनाम उद्धोषित था।*