*शिक्षक कुम्हार की तरह बच्चो को गढ़ने का कार्य करते है- सांसद गजेंद्र सिंह पटेल।*
*3 करोड़ 38 लाख की लागत से बने पीएमश्री नवीन भवन का लोकार्पण सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने किया।*
अंजड:- शिक्षक एक कुम्हार की तरह होते है जो बच्चो रूपी कच्ची मिट्टी को गढ़ने और उसे आकार देने का कार्य करते है, हमारे सभी तीज, त्योहार, व्यवहार व संस्कार आदि सबकुछ बच्चे छात्र जीवन में शिक्षक से ही सीखते है।
उक्त बात खरगौन-बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने पीएमश्री एकीकृत नवीन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में स्थानीय शासकीय कन्या उ.मा.वि. में मंगलवार को बतौर मुख्यातिथि के रूप में कही।
आगे उन्होंने कहा कि आज पीएमश्री नवीन भवन की सौगात आपको मिल रही है आज का दिन भगवान गणेशजी के विसर्जन के साथ देश व दुनिया को मार्दर्शन देने वाले मजबूत व शक्तिशाली नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का जन्मदिन भी है जिसे मोदीजी के 2047 के विकसित भारत तक बच्चो के मानसिक पटल पर अंकित रहेगा।
आगे उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का संदेश है की हमे तीन चीजों को अपने जीवन मे उतारना है पहली स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, दूसरा एक समय की भगवान आरती व तीसरा एक समय का भोजन परिवार के साथ सामुहिकरुप में करने का संकल्प ले ताकि आने वाले भविष्य के विकसित भारत की संकल्पना साकार हो सके।
आगे उन्होंने कहा कि पीएमश्री का नवीन भवन क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है जिसमे बालिकाएं पढ़ लिख कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत का सपना पूरा करेगी।
*3 करोड़ 38 लाख की लागत से बना दो मंजिला भवन:-*
इस अवसर पर प्राचार्य ललित कुमार लोनारिया ने भवन सम्बन्धित जानकारी देते हुए बताया कि उक्त दो मंजिला नवीन भवन शासकीय कन्या विद्यालय प्रांगण में 3 करोड़ 37 लाख 94 हजार रुपये की लागत से बना है।
जिसमे 7 क्लास रूम, 2 स्मार्ट क्लास, 4 लेब कक्ष के अलावा प्राचार्य कक्ष , स्कूल स्टॉफ, स्टोर कक्ष आदि सहित कुल 18 कमरे व दो अलग-अलग महिला व पुरुष शौचालय बनाये गए है।
*फीता खोलकर किया लोकार्पण:-*
शासकीय कन्या स्कूल में भवन लोकार्पण के कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे सांसद गजेंद्र सिंह पटेल व विशेष अतिथि नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती द्वारा पण्डित द्वारा वैदिकमंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया गया पश्चात फीता खोलकर नवीन भवन का लोकार्पण किया गया।
तथा स्कूल प्रांगण में पहुचने पर सांसद श्री पटेल एवं अतिथियो का बालिकाओं द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया।
*मंचासीन अतिथि:-*
इस अवसर पर नप अध्यक्ष मांगीलाल मुकाती, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजा चौहान, जप ठीकरी अध्यक्ष मनोहर अवास्या, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र गहलोत, सुरेश जैन, अंजना पटेल, जितेंद्र परमार व सूरजमल पिपल्या मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापक मनोज सेन एवं आभार प्रदीप गुप्ता द्वारा किया गया।
*ये रहे मौजूद:-*
इस अवसर पर भवन लोक निर्माण विभाग बड़वानी की कार्यपालनयंत्री आरती यादव, सहायकयंत्री अनिल मण्डलोई, उपयंत्री राजेन्द्र डामोर, ठेकेदार हेमन्त कुशवाह, बंटी बंसल, सुनील भावसार, कैलाश हाटड़िया, ऋतुराज तोमर, राजा मण्डलोई, शरद पटेल, अश्विन चौहान, विजय खरसोन्दी, रामदास कदम, हितेश राठौड़, दीपक सेन के अलावा नगर के गणमान्यजन, स्कूल स्टॉफ व बालिकाएं उपस्थित रही।