एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में परबत सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ व गोपाल लाल हिन्डोनिया वृत्ताधिकारी वृत्त छोटीसादडी के मार्गदर्शन में तेजकरण सिह चारण पु.नि. थानाधिकारी छोटीसादडी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.01.2025 को प्रकरण संख्या 260/2024 धारा 8/15,18,29 में वांछित अभियुक्त ओमप्रकाश पिता मुकेश शर्मा उम्र 38 साल निवासी बसेडी कुण्डाल थाना छोटीसादडी को गिरफ्तार किया गया। घटना का विवरणः- दिनांक 29.09.2024 को थानाधिकारी छोटीसादडी मय जाप्ते के गश्त करते हुए मलावदा से आगे शनि मन्दिर के सामने खड़े ट्रेलर जिसके रजि. नम्बर आरजे 07 जीई 9786 तथा एक व्यक्ति ट्रेलर के पीछे के थ्री एक्सल टायरों के पास खडा हुआ था। जो पुलिस जाप्ता को देखकर ट्रेलर की आड में छुपने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम के द्वारा ट्रेलर को देखने पर उसके एक्सल चारों टायर जमीन से हाईड्रोलिक से उपर उठाये होकर टायरों में हवा नही होकर ट्युब की नलियां नही होने से संदिग्ध प्रतीत हुआ। जिस पर जाप्ते द्वारा व्यक्ति तथा ट्रेलर की तलाशी ली गयी। ट्रेलर के दोनो तरफ के टायरों को खोल कर अन्दर देखा तो प्रत्येक टायर के अन्दर प्लास्टिक के चार कट्टे कुल 16 कट्टे मिले। जिनको चैक किया तो कट्टो में अफीम का अधकुचला डोडाचूरा जिसका वजन 100 किलो 245 ग्राम तथा व एक प्लास्टिक की थैली में 645 ग्राम अफीम भरा होना पाया गया। जिसको जब्त किया गया। स्कीम बनाकर डोडाचुरा व अफीम का परिवहन करने के मामले में चालक इब्राहिम पिता कमीर खान उर्फ कबीर खान जाति पहोड भाटी मुसलमान उम्र 38 साल निवासी 10 केएलडी कुण्डल थाना खाजुवाला जिला बीकानेर राज को गिरफ्तार किया जाकर ट्रेलर को जब्त किया गया थाना छोटीसादडी पर प्रकरण संख्या 260/2024 धारा 8/15,18,29 एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।