06 माह पूर्व जंगल में सुनसान रास्ते पर मुनिम के साथ डकैती करने वाले तीन अभियुक्तों को बापर्दा किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में लुट चोरी व नकबजनी डकैती की घटनाओं का खुलासा कर यांछित अपराधियों की धरपकड के लिये चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी वृत धरियावद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी थाना देवगढ मिश्रीलाल चौहान उ०नि० के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा 06 माह पूर्व दिवाक माता जाने वाले जंगल के रास्ते में मुनिम से डकैती करने वालों का खुलासा कर तीन अभियुक्तों को बापर्दा गिरफ्तार किया गया। घटना विवरणः- दिनांक 23.06.2024 को प्रार्थी रूपलाल पिता मोतीलाल जी जाति मीणा उम्र 30 साल निवासी मोटाखोरा नकोर पुलिस थाना देवगढ़ जिला प्रतापगढ़ राज ने एक लिखित रिपोर्ट पेश कि मेरे सेठ हसमुख पिता महेन्द कुमार जैन निवासी देवगढ की दुकान प्रतापगढ में स्थित है। मेरे सेठ की दुकान से फुटकर व्यापारी माल उधार लेकर दिवाक माता मंदिर के आस पास दुकाने लगाते है। आज दिनांक 23.06.2024 को मेरे सेठ की मोटरसाईकिल लेकर हेलमेट लगाकर खाली बैग व उधारी की डायरी लेकर प्रतापगढ से करीब 1 बजे निकल कर दिवाक माता मंदिर पहुँचा। जहां फुटकर व्यापारियों से दुकान की उधारी सामान के करीबन 03 लाख रूपये थे। जिनको बैग में लेकर दिवाक माता से 6.300 बजे शाम को मोटर साइकिल लेकर खुटगढ से चिकलाड की तरफ आ रहा था। मोड में आस पास मेरे आगे दो मोटरसाइकिले आई। उन पर दो-दो आदमी थे जिन्होने मुहँ कपडे से ढक रखे थे। उनमें से एक ने मुझे पीछे से पकड कर नीचे गिरा दिया और मेरे साथ मारपीट करके पैसों वाला बैग और मोबाईल मोटर साइकिल की चाबी छिनकर भाग गये। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 96/2024 धारा 392 में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया