*पुणे से बावनगजा जैन तीर्थ दर्शन करने जा रहे परिवार की कार का ईंधन खत्म, डायल 100 बड़वानी पुलिस स्टाफ ने देर रात की सहायता*
बड़वानी, थाना कोतवाली क्षेत्र–पुणे से बावनगजा जैन तीर्थ दर्शन के लिए जा रहे एक परिवार की कार का ईंधन देर रात हाइवे रोड पर समाप्त हो गया। परिवार में महिलाएँ और बच्चे भी शामिल थे। इस स्थिति में पुलिस सहायता की आवश्यकता होने पर गौरव जैन ने डायल-112 पर संपर्क किया।
यह सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को दिनांक 26-12-2024 को रात 03:40 बजे प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल 100 एफ आर व्ही वाहन को तुरंत मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल 100 ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक दामन सिंह और पायलेट अनिल सिसोदिया, ने घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया त्वरित कार्रवाई करते हुए परिवार की कार को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करवाया गया। एफआरव्ही की मदद से गौरव जैन और उनके परिवार को सुरक्षित रूप से बावनगजा जैन तीर्थ स्थल पहुँचाया गया। गौरव जैन और उनके परिवार ने देर रात मिली इस मदद के लिए डायल 100 पुलिस स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
*डायल-100 टीम ने संकट में फँसे परिवार की मदद कर न केवल उनकी यात्रा को सुगम बनाया, बल्कि आम जनता का विश्वास भी मजबूत किया।*