लोकसभा निर्वाचन को लेकर कुक्षी अनुभाग के चार थानों क्षेत्रो के बल ने की माक ड्रील
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए कुक्षी अनुभाग के चारो थानो के फोर्स ने एसडीओपी सुनील गुप्ता के नेतृत्व में किया बालवा ड्रिल अभ्यास
आगामी मई माह में धार जिले में लोकसभा चुनाव संपन्न होना है एसपी श्री मनोज कुमार सिंह ने जिले के सभी जिले के सभी थाना प्रभारी एवं एसडीओपी को अपने-अपने थाना क्षेत्र एवं सब डिवीजन में बलवा ड्रिल अभ्यास कर आगामी चुनाव के लिए सतर्क, चुस्त दुरुस्त रहने के निर्देश दिए हैं
आज कुक्षी में थाना कुक्षी ,चौकी निसरपुर, थाना बाग, थाना टांडा थाना डही चौकी डेहरी पुलिस लाइन , एसडीओपी कुक्षि स्टाफ का फोर्स ,कुक्षी के एक मैदान में एकत्रित हुआ और वहां पर बलवा होने पर किस प्रकार से निपटा जाए उसके संबंध में अभ्यास किया गया , बलवा अभ्यास के दौरान एसडीओपी सुनील गुप्ता ने समस्त फोर्स को बताया कि किस प्रकार से बलवायियो को तीतर बितर करने के लिए कानूनी रूप से बल का प्रयोग किया जाए, किस प्रकार से अश्रु गैस को फायर किया जाए ,केन को किस प्रकार से उपयोग किया जाए एवं अंततः फायरिंग अभ्यास भी करवाया गया
बलवा अभ्यास मेकुक्षी एसडीओपी श्री सुनील गुप्ता, टी कुक्षी राजेश यादव, सूबेदार नितेश राठौर , थाना प्रभारी टांडा गुलाब सिंह, थाना प्रभारी डही दिलीप तडेवला, चौकी प्रभारी निसरपुर नारायण सिंह कटारा ,चौकी प्रभारी डेहरी जगदीश चौहान सहित थाना का स्टाफ करीब 70 का स्टाफ मौजूद रहा