: अमझेंरा पुलिस को थाना अमझेरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.09.2025 को मृतिका शिवानी की हत्या करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता |
Rajendra Devray
/
Wed, Oct 1, 2025
/
Post views : 302
अमझेंरा पुलिस को थाना अमझेरा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 08.09.2025 को मृतिका शिवानी की हत्या करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता |
बाल अपचारी व्दारा अपने पिता की मदद से हत्या को आत्महत्या के प्रकरण में बदलने का किया गया था प्रयास।
धार अमझेंरा ग्राम लेटगांव चौकी दसई के अंतर्गत रहने वाला बाल अपचारी धार में कमरा किराए से लेकर पढ़ाई करता था। धार में शिवानी पिता महेश 23 वर्ष निवासी धार की अपनी मां ममता के साथ धार में रहती थी। शिवानी एवं बाल अपचारी के बीच प्रेम संबंध था जिससे शिवानी बाल अपचारी के घर दिनांक 8/9/025 को ग्राम लेटगांव आ गई थी तथा दिनांक 9/9/25 को शिवानी व्दारा बाल अपचारी के घर में फांसी लगाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना अमझेरा पर मर्ग क्रमांक 76/025 पंजीबध्द कर जाँच में लिया गया ।
मृतिका शिवानी की पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर व्दारा होमीसाइडल स्ट्रीगुलेशन होना लेख किया गया था। जिस पर थाना अमझेरा पर पिता-पुत्र पर अपराध क्रमांक 314/25 धारा 103,3 (5) बी.एन.एस. का पंजीध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी द्वारा उक्त हत्याकांड की घटना को गंभीरता से लेते हुए हत्या कारित करने वाले पिता-पुत्र की पतारसी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार (उत्तर) पारुल बेलापुरकर के मार्गदर्शन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना को आवश्यक कार्यवाही हेतु लगाया गया था।
पुलिस थाना अमझेरा द्वारा आरोपी राजेश पिता अमर सिंह भील उम्र 40 वर्ष निवासी लेट गांव व नाबालिक पुत्र को गिरफ्तार कर पुछताछ कि गई। बाल अपचारी व्दारा बताया कि मृतिका शिवानी बार-बार शादी करने का दबाव बना रही थी इस कारण मृतिका का गला घोटकर मार दिया बाद में उसके पिता राजेश की मदद से मृतिका घर के ही अंदर फंदे पर टांग दिया था जिससे ऐसा प्रतित हो की मृतिका व्दारा आत्महत्या की गई हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा हैं।
सराहनीय कार्य घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी अमझेरा निरीक्षक राजू मकवाना, चौकी प्रभारी दसई उनि जगदीश निनामा, सउनि ओमेन्द्र भाटी, व थाना अमझेरा पुलिस टीम का सरहानीय योगदान रहा।