थाना अंजड़ पुलिस टीम द्वारा जनजातिय कन्या छात्रावास अंजड में सृजन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार, महिला सुरक्षा डीएसपी श्री महेश सुनैया, एस डी ओ पी श्री दिनेश चौहान के के मार्गदर्शन में अंजड थाना प्रभारी श्री गिरवरसिंह जिलोदिया के नेतृत्व में जनजातिय कन्या छात्रावास अंजड में दी सृजन अभियान के तहत जानकारी। उपनिरीक्षक ममता जमरा ने बालिकाओं से संवाद कर बताया जो बच्चे स्कूल नही आ रहे है उन्हे पढने हेतु विघालय जाने हेतु प्रेरित करे उन्हे बताया कि अब पुलिस उनकी पुलिस दीदी के रूप में काम करेगी, बच्चे अपने साथ कुछ गलत हो रहा है तो तुरंत पुलिस दीदी को बताकर समाधान प्राप्त कर सकते है। आप हमे समस्या होने पर जरूर बताये तथा विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर डायल 100 ,महिला हेल्पलाइन नंबर 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098,सायबर नंबर 1930 की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्रावास की बालिका व छात्रावास अधीक्षिका उपस्थित थे।