: थाना खेतिया पुलिस ने शासकीय उ.मा.वि. राखीबुजूर्ग में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के छात्र-छात्राओ को नए कानूनों के संबंध में दी जानकारी* थाना खेतिया पुलिस ने शासकीय उ.मा.वि. राखीबुजूर्ग में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के छात्र-छात्राओ को नए कानूनों के संबंध में दी जानकारी थाना खेतिया पुलिस ने शासकीय उ.मा.वि. राखीबुजूर्ग में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के छात्र-छात्राओ को नए कानूनों के संबंध में दी जानकारी
Rajendra Devray
/
Tue, Aug 6, 2024
/
Post views : 297
*थाना खेतिया पुलिस ने शासकीय उ.मा.वि. राखीबुजूर्ग में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के छात्र-छात्राओ को नए कानूनों के संबंध में दी जानकारी*पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार, एसडीओपी श्री आयुष कुमार अलावा के मार्गदर्शन मे खेतिया थाना प्रभारी निरीक्षक सुनिता मण्डलोई व थाना खेतिया स्टाफ के द्वारा आज दिनाक 06.08.2024 को शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय राखीबुजूर्ग में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूल के छात्र- छात्राओ को नए कानून – नए प्रावधान के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023 (B.N.S.) ,भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023(BNNS) भारतीय साक्ष्य अधिनिमय 2023 (BSA), ई.एफ.आई.आर., जीरो की एफ.आई.आर., महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित कानून एवं संशोधित प्रावधानों, इलेक्ट्रानिक माध्यम से की जाने वाली कार्यवाही से अवगत कराते हुए, पीडित को शीघ्र न्याय मिले, दण्ड और न्याय पर ध्यान केन्द्रित किया है। न्याय प्रणाली में प्रौद्योगिकी का समावेश किया गया। यह कानून भारतीय संविधान की मूल भावना के साथ बनाया गया है, से अवगत कराया तथा सायबर संबंधी अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, यातायात के नियमों एवं सुरक्षा के संबध मे जानकारी दी जाकर कार्यक्रम का आयोजन कर नागरिकों के अधिकारों के बारे में बताया गया तथा प्राचार्य द्वारा भी सूचना पटल पर नवीन आपराधिक कानून 2023 के संबंध में जानकारी दी जा रही है तथा छात्र छात्राओं को आगामी विश्व अदिवासी दिवस व अन्य त्यौहारों को शांति सौहार्द पूर्वक मनाने तथा इस संबंध मे अपने परिवारजनो को भी अवगत कराने हेतु बताया गया। सम्पुर्ण कार्यक्रम में लगभग 300 स्कुली छात्र- छात्राएं एवं 10-12 शिक्षकगण उपस्थित रहे।