: थाना सेंधवा शहर पुलिस ने स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय और नेहरू बाल स्मृति विद्यालय सेंधवा सृजन अभियान में पुलिस अधीक्षक श्री डाबर ने कहा पुलिस अछे समाज के निर्माण एव अपराधों पे अंकुश लगाने के लिए त्त्तपर है
Rajendra Devray
/
Fri, Jan 10, 2025
/
Post views : 279
*"अभियान सृजन" के तहत बालक, बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक कर रही बड़वानी पुलिस, पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी रहें मौजूद*
*थाना सेंधवा शहर पुलिस ने स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय और नेहरू बाल स्मृति विद्यालय सेंधवा में किए सृजन अभियान के तहत शिविर आयोजित*
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित "ऑपरेशन सृजन" अभियान के अंतर्गत, बड़वानी जिले में पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर के नेतृत्व में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय और नेहरू बाल स्मृति विद्यालय सेंधवा में शिविर आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं बच्चों और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें वर्तमान समय में बढ़ते अपराधों से बचने के लिए जरूरी उपाय बताए।
कार्यक्रम में सायबर सेल प्रभारी श्री रितेश खत्री ने छात्रों को डिजिटल सुरक्षा उपाय, फर्जी कॉल, फर्जी फेसबुक/इंस्टाग्राम आईडी, और अनजान लिंक से संबंधित खतरों से बचाव के तरीके बताए। सायबर अपराध की सूचना देने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और संबंधित थानों से संपर्क करने की जानकारी दी। महिला उपनिरीक्षक अंकिता भुरिया ने घरेलू हिंसा, बाल-विवाह और जेंडर आधारित अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाई। "पुलिस दीदी" पहल के अंतर्गत बालिकाओं और महिलाओं को किसी भी समस्या पर सीधे पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। डायल 100, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देकर सभी को इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों से "अभियान सृजन" को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आग्रह किया।
*पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने कहा कि "अभियान सृजन" का उद्देश्य समाज के हर व्यक्ति, विशेषकर बच्चों और महिलाओं को अपराधों से सुरक्षित रखना है। यह अभियान जिले के हर क्षेत्र में जागरूकता शिविरों के माध्यम से सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है।*