*ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़वानी पुलिस ने की अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई*
*₹3,00000/- से भी अधिक कीमत की अवैध शराब जप्त दो आरोपी गिरफ्तार*
*थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने 660 लीटर अवैध शराब कीमत ₹ 3,08,000/-की जप्त कर 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार और एसडीओपी सेंधवा श्री कमल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में ऑपरेशन प्रहार के तहत थाना सेंधवा ग्रामीण पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध बड़वानी कार्यवाही की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी को सूचना मिली थी कि ग्राम आमझीरी के लोहारिया फलिया इलाके में अवैध शराब का संग्रहण किया गया है। सूचना की पुष्टि होने पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। दबिश के दौरान, पुलिस ने मौके से 65 पेटी अवैध शराब बरामद की, जिसमें 40 पेटी गोवा व्हिस्की (360 बल्क लीटर) जिसकी कीमत ₹2,30,000 है, और 25 पेटी लेमाउंट बियर (300 बल्क लीटर) जिसकी कीमत ₹78,000 है, शामिल है। कुल बरामद शराब की मात्रा 660 बल्क लीटर है, जिसकी कुल कीमत ₹3,08,000 आंकी गई है।
पुलिस ने दो आरोपियों, राधेश्याम पिता मुवासिया और जगन पिता रामलिया उर्फ रामलाल, दोनों निवासी लोहारिया फलिया, ग्राम आमझीरी, को मौके से गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध थाना सेंधवा ग्रामीण में अपराध क्रमांक 14/25 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
*पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी के साथ सहायक उप निरीक्षक संजय शर्मा, चंद्रशेखर पाटीदार, आशीष पंडित, राकेश मंडलोई, प्रधान आरक्षक रामकिशोर प्रजापति, मकसूद खान, आरक्षक गेंदीया डाबर, समरथ राठौर, बलबहादुर, आमीत पाटील और आरक्षक चालक अलकेश मंडलोई ने सराहनीय योगदान दिया।*