*”हम होंगे कामयाब” अभियान के तहत थाना वरला पुलिस नें किया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन*
*पुलिस थाना वरला ने बालिकाओं पर घटित अपराधों की रोकथाम के संबध में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन, महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों व साइबर संबंधी अपराधों से बचाव संबंधी दी समझाईश*
पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं पर घटित अपराधों की रोकथाम के लिए “हम होंगे कामयाब” अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 07.12.24 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार एवं एसडीओपी श्री कमल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में निरीक्षक सौरभ बाथम, उप निरीक्षक विकाश बेनल द्वारा शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय, बलवाड़ी में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
थाना वरला पुलिस ने बालिकाओं को महिलाओं और बच्चों पर होने वाले अपराधों, सायबर अपराधों, सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा उपायों और सोशल मीडिया के खतरों से अवगत कराया। आपातकालीन सेवाओं जैसे 100 डायल, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। छात्राओं को आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने हेतु प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में थाना वरला से उप निरीक्षक विकास बेनल, महिला आर रेखा पांडे सहित विद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।*