*जैन चेतालय में हुई चोरी की घटना को पुलिस ने गम्भीरता लिया से 10 घंटे में भोपाल से आरोपी को किया गिरफ्तार*
जैन चेतालय अंजड़ के अंदर कल सुबह 6:00 बजे चोरी की घटना के बाद जैसे ही पता चला पुलिस को सूचना दी गई थाना प्रभारी डीके चौहान द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के मार्ग दर्शन में तत्काल टीम गठित कर कार्य पर लगाया सायबर की मदद से भोपाल बसस्टेंड से आरोपी को मय माल के गिरफ्तार कर अंजड़ थाने लाया गया अंजड़ पुलिस की ततपरता से मात्र 10 घण्टो के अंदर मय माल के चोर को पकड़ने पर बडी सफलता मिली है इस टीम में अजय यादव , धर्मेन्द्र पटेल की विशेष भूमिका रही नगर अंजड़ के जिनिंग उद्योग व्यापारियों एवं जैन समाज अंजड़ ने पुलिस थाना अंजड़ एव पुलिस अधिकारियों को 10 घण्टे में चोरों को पकड़ने के लिए धन्यवाद दिया है एव पुलिस की तत्तपरता की सराहना की