Rajendra Devray / Wed, Oct 15, 2025 / Post views : 309
ग्राम पंचायत नालछा द्वारा बाजार बैठक व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं करने से लुनेरा मांडव रोड किनारे एवं बस स्टैंड पर ठेला गाड़ी की दुकानें लगने से आवागमन मेअसुविधाओं का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना होने के संभावना बनी रहती है पर्यटक स्थल मांडव होने के कारण वाहनों का यातायात का अधिक दबाव रहता है जिससे पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानीयो का सामना करना पड़ता है विद्यालय सुबह- लगने के समय एवं शाम को छुट्टी होने के समय छात्र-छात्राओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है एवं दुर्घटना होने का भी भय बना रहता है उक्त कार्य हेतु पंचायत ने पुलिस विभाग एवं राजस्व विभाग का सहयोग लेकर कार्यवाही करनी चाहिए
ग्राम पंचायत द्वारा जनता के हित मे रोड से करीब 5 फीट दूरी पर व्यवसाय हेतु ठेला गाड़ी को लगाने की व्यवस्था करना चाहिए गत दिनों एक वाहन के द्वारा सड़क पर लगी ठेला गाड़ी को टक्कर मारने से केले एवं फल विक्रेता को शारीरिक चोट आईं एवं आर्थिक नुकसान हुआ था
ग्राम पंचायत को नागरिक सुख सुविधा को ध्यान में रखते हुए नियम के अंतर्गत यह कार्य प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए जिससे बाजार में व्यापारियों वह खरीदारों को किसी भी प्रकार की परेशानीयो का सामना नहीं करना पड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन