सोशल मीडिया पर संचालित टाईगर ग्रुप के एडमिन को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ तथा नानालाल सालवी पुलिस उप अधीक्षक वृत्त धरियावद के मार्गदर्शन में थानाधिकारी थाना देवगढ मिश्रीलाल उ.नि. मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर ग्रुप बना कर आम जनों में भय पैदा करने वाले टाईगर ग्रुप के एडमिन बंटी उर्फ प्रभुलाल पिता धीरजमल जाति मीणा निवासी खेरमंगरी को दिनांक 19. 12.2024 को 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया घटना का विवरणः थाना देवगढ सर्कल में लगातार पुलिस को आसूचना प्राप्त हो रही थी कि थाना सर्कल में टाइगर ग्रुप के नाम से इन्स्टाग्राम पर एक अकाउंट बनाया गया है, जिस पर आमजन में भय व्याप्त करने वाली स्टोरी और पोस्ट अपलोड की जा रही है। जिस पर सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जाकर उस ग्रुप के एडमिन तथा उसके सदस्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। दिनांक 19.12.2024 को थानाधिकारी मय जाप्ते के टाइगर ग्रुप एडमिन बंटी उर्फ प्रभुलाल पिता धीरजमल मीणा निवासी खेरमंगरी तथा अन्य सदस्यों की तलाश हेतु खेरमंगरी से लोहारिया की तरफ गये। जहां पर पुलिस जीप को देखकर एक लडका खेत की तरफ भागने लगा। जिस पर 02 किमी तक पुलिस टीम द्वारा पीछा करके युवक को पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा उसका नाम पुछने पर बंटी उर्फ प्रभुलाल बताया। युवक बंटी को डिटेन किया जाकर धारा 126-170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। दौराने पुछताछ गैरसायल द्वारा टाईगर ग्रुप में 34 लडकों का सक्रिय होना बताया। जिन पर सोशल मीडिया अकांउट पर सतत् निगरानी जारी है।