: प्रतापगढ़ महाशिवरात्रि मेला 26 फरवरी से: मेले में करिश्मा कपूर और तारक मेहता के अब्दुल समेत कई कलाकार देंगे प्रस्तुति, एक करोड़ के बजट खर्च का अनुमान
Rajendra Devray
/
Wed, Feb 19, 2025
/
Post views : 305
ब्यूरो चीफ अनिल जटिया
प्रतापगढ़ महाशिवरात्रि मेला 26 फरवरी से: करिश्मा कपूर और तारक मेहता के अब्दुल समेत कई कलाकार करेंगे प्रस्तुति, एक करोड़ का बजट
प्रतापगढ़ में इस वर्ष महाशिवरात्रि मेला 26 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। नगर परिषद इस मेले पर एक करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी।
पांच दिवसीय मेले में विशेष आकर्षण स्टार नाइट शो होगा। इसमें बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर, तारक मेहता उल्टा चश्मा के शरद सांखला (अब्दुल) और कपिल शर्मा शो के किकू शारदा शामिल होंगे।
मेले के पहले दिन स्थानीय स्कूली छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। दूसरे दिन विराट भजन संध्या का आयोजन होगा। तीसरे दिन लाफ्टर शो और चौथे दिन स्टार नाइट शो होगा। अंतिम दिन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन के साथ मेले का समापन होगा।
नगर परिषद सभापति राम कन्या प्रहलाद गुर्जर ने बताया कि मेले में 50,000 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुलभ शौचालय और पेयजल की विशेष व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि जनता की मांग के अनुसार ही सेलिब्रिटी को बुलाया गया है। मेले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।