: प्रतापगढ़ मूंगाणा निवासी हर्ष (9) पुत्र सुशील जैन लापता हो गया परिजन एवं पुलिस प्रशासन खोजबीन में लगी रही 48 घंटे के बाद कस्बे के रावला बावड़ी में हर्ष की लाश दिखाई दी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच लिया
Rajendra Devray
/
Sat, Dec 28, 2024
/
Post views : 283
लापता हर्ष जेन की लाश बावड़ी में मिली
मूंगाणा 28 दिसंबर। लापता बच्चे की लाश मिली नगर में जैन समाज द्वारा सिद्ध चक्र महामंडल विधान के समापन के अवसर पर गुरुवार को मूंगाणा निवासी हर्ष (9) पुत्र सुशील जैन लापता हो गया। परिजन एवं पुलिस प्रशासन खोजबीन में लगी रही। 48 घंटे के बाद कस्बे के रावला बावड़ी में हर्ष की लाश दिखाई दी लाश को बाहर निकालने के लिए धरियावद पुलिस उप अधीक्षक नानालाल सालवी धरियावद थाना अधिकारी शंभू सिंह झाला परसोला थाना अधिकारी भेमजी गरासिया स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी रशीद अहमद टीम द्वारा लाश को बावड़ी से बाहर निकाला ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश बिजारणिया की मेडिकल टीम द्वारा शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दिया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैया लाल मीणा राजेंद्र शर्मा मूंगाणा सरपंच चंपा देवी मीणा जैन समाज के अध्यक्ष करण मल जैन वगतपुरा सरपंच हरिश्चंद्र मीणा देवेंद्र पचाल सूचना मिलते ही नगर के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे भीड का जमावड़ा लग गया। रिपोर्टर मोहनलाल मेघवाल