: प्रतापगढ़ / प्रदेश के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक बुधवार को दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया
Rajendra Devray
/
Wed, Jan 1, 2025
/
Post views : 266
*मंत्री गौतम दक रहे बारावरदा मंडल के दौरे पर*
प्रतापगढ़ / प्रदेश के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम दक बुधवार को दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शिरकत की एक जानकारी में भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता गोपाल धाभाई एवं किसान मोर्चा जिला प्रवक्ता विमल लबाना ने बताया कि सहकारिता मंत्री गौतम दक ने बुधवार को क्षेत्र के बारावरदा मंडल के रठाजना में परम पूज्य रामचंद्र महाराज के मुखारविंद से चल रही श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण किया और उनका आशीर्वाद लिया इस अवसर पर मंत्री दक के साथ मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राव विधानसभा संयोजक गणपत सुथार पूर्व मंडल अध्यक्ष खेमराज कुमावत सहित मंडल के सभ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ रहे ।