: प्रयागराज पुलिस ने मदरसे में नकली नोट छापने वाले गैंग में मदरसे का कार्यवाहक प्रिंसिपल मौलवी मोहम्मद तफ़सीरुल आरीफीन सहित चार सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार गजब सेटिंग से चलाते थे नकली नोट
Rajendra Devray
/
Thu, Aug 29, 2024
/
Post views : 274
प्रयागराज पुलिस ने मदरसे में नकली नोट छापने वाले गैंग में मदरसे का कार्यवाहक प्रिंसिपल मौलवी मोहम्मद तफ़सीरुल आरीफीन सहित चार सदस्यों को किया गिरफ्तार
👉 मामला मदरसे में नकली नोट छापने एव चलाने का है
👉 देश को आर्थिक रूपसे कमजोर करने एव देश मे अराजकता देश विरोधी काम मे लगे थे
👉 पुलिस ने मामले में जांच शुरू की
👉 पुलिस कमिश्नर प्रयाग राज ने कहा कि आगे की सारी कड़ियाँ जोड़ कर कार्यवाही जारी
👉 मामले में ओर गिरफ्तारी सम्भव
प्रयागराज. पुलिस कमिश्नर प्रयागराज की सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गैंग का खुलासा किया है. मदरसे में नकली नोट छापने वाले गैंग के चार अभियुक्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नकली नोट छापने वाले गैंग में मदरसे का कार्यवाहक प्रिंसिपल मौलवी मोहम्मद तफ़सीरुल आरीफीन भी शामिल है. इसके अलावा मोहम्मद अफजल, मोहम्मद साहिद और मास्टर माइंड जाहिर ख़ान उर्फ अब्दुल जाहिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के इस खुलासे से हड़कंप मचा हुआ है. इंटेलिजेंस एजेंसियां भी अलर्ट हो गई है. इंटेलिजेंस ब्यूरो यानि आईबी ने अपनी जांच शुरू कर दी है. वहीं एनआईए और यूपी एटीएस जैसी दूसरी जांच एजेंसियां भी जल्द जांच शुरू कर सकती हैं.