अंजड़ में अखिल भारतीय यूथ शूटिंग बाल प्रतियोगिता की तैयारी पूर्ण
नगर अंजड़ में 22 और 23 फरवरी को अखिल भारतीय यूथ शूटिंग बाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम दौर में है, और शूटिंग बाल प्रतिस्पर्धा के संरक्षक शेखर चंद पाटनी ने तैयारी का जायजा लिया है।
शेखर पाटनी ने कार्यक्रम के संचालक पंकज मराठे और पूरी टीम के साथ शूटिंग बाल मैदान पर जाकर तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मंच साज सज्जा, ग्राउंड की पूर्ण व्यवस्था, गैलरी की व्यवस्था, खिलाड़ियों के रुकने ठहरने की व्यवस्था, खिलाड़ियों के भोजन आवास की व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गैलरी का निर्माण अफजल मंसूरी के सहयोग से पूर्ण किया गया है। शेखर पाटनी ने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे यहां आने वाले सभी खिलाड़ियों को पूरी सुविधा मिले, और उनके सुख सुविधा का ध्यान रखा जाए।
इस अवसर पर रोशन कॉटन जिनिंग के अफजल भाई मंसूरी, कार्यक्रम के संचालक पंकज मराठे, अजहर खान, पंकज यादव, मुकेश मुकाती, रणछोड़ पहलवान, गब्बा सोनवाने, जावेद मंसूरी सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।