Rajendra Devray / Thu, Dec 25, 2025 / Post views : 51






आज से चारों बस्तियों में जनजागरण का कार्य शुरू हो जाएगा, जिसमें बस्ती की समितियों द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग आयोजन कर घर-घर जाकर पीले अक्षत रख सम्मेलन का न्यौता दिया जाएगा। कलश यात्रा, प्रभातफेरियां आदि आयोजन कर वातावरण बनाया जाएगा।
भूमि पूजन के आयोजन स्थल:
शिवाजी बस्ती श्री खाटूश्याम मन्दिर के पास मैदान, शाम 4 बजे
प्रताप बस्ती गोलाटा रोड स्थित भिलदेव मन्दिर के पास मैदान, शाम 4 बजे
सुभाष बस्ती कृषि उपज मंडी प्रांगण, सुबह 11 बजे
आजाद बस्ती ठीकरी रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल मैदान दोपहर 12 बजे विधिवत भूमि पूजन कर आयोजन स्थल पर भगवा ध्वज लगाया गया।
सम्मेलन के आयोजन के लिए बस्ती की समितियों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जनजागरण का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन