: स्वामी अमूर्तानन्द शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में वाणिज्य विभाग के अतिथि विद्वान प्राध्यापक डॉ गुरभेज जूनेजा का आज प्राचार्य कक्ष में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया
Rajendra Devray
/
Mon, Dec 30, 2024
/
Post views : 274
" सेवा निवृत्ति पर बिदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित "
स्वामी अमूर्तानन्द शासकीय महाविद्यालय अंजड़ में वाणिज्य विभाग के अतिथि विद्वान प्राध्यापक डॉ गुरभेज जूनेजा का आज प्राचार्य कक्ष में विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। विदाई समारोह कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने डॉ जूनेजा के महाविद्यालय व विद्यार्थियों के प्रति समर्पण एवं कर्तव्य परायण निष्ठा को याद करते हुए उनके योगदान को याद कर भावी जीवन की पारी को लेकर शुभकामनाएं दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ उमेश कुमार काकेश्वर ने अपने कथन में डॉ गुरभेज जूनेजा के अंदर छिपे शिक्षक को जीवित रखने के साथ ही महाविद्यालय के प्रत्येक सौंपे गए कार्यों व दायित्वों को रूचि से व बेहतर तरीके से करने की सीख लेने की बात सभी उपस्थित श्रोताओं को कहीं। वाणिज्य विभाग के प्राध्यापक डॉ एम.एस मोरी ने डॉ जूनेजा द्वारा उनके विभाग में सेवा कार्यों को याद करते हुए भावुक हो गए। अंत में सेवानिवृत्त अतिथि प्राध्यापक डॉ गुरभेज जूनेजा ने अपनी सेवा निवृत्ति कार्यक्रम आयोजित करने व सम्मान के लिए महाविद्यालय प्राचार्य सहित समस्त महाविद्यालयीन अधिकरियों व स्टाफ सदस्यों का आभार माना। बिदाई समारोह कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय से डॉ एम.एस मोरी डॉ अनिल कुमार, डॉ सोलंकी, ग्रंथपाल श्रीमती संध्या वैष्णव डॉ लक्ष्मण राजाने, प्रो.रोहित राठौड़ सहित समस्त प्राध्यापकगण सहित , प्रो विजय सोनगडे, प्रो निधि सहिते, प्रो.दिव्या भायल ,राधू भवर , ओएल भटोरे, शिवपाल मंडलोई, अनिल बनडे श्रीमती बसंती वास्केल सहित महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ सुरेश काग व आभार श्री अजय कलोसिया ने माना।