Rajendra Devray / Thu, Nov 6, 2025 / Post views : 321


संस्थान के प्रमुख विजय जी छाबड़ा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनावर द्वारा विजेताओं को पुरस्कार दिया गया लगभग 100 प्रतियोगियों ने भाग लिया था अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स के विभाग द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स द्वारा संचालित निशुल्क प्रतियोगिता परीक्षा केंद्र पुरानी तहसील मनावर में किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अमिता अलावा मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत मनावर अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स के संस्थान के प्रमुख विजय जी छाबड़ा एवं वित्त विभाग प्रमुख विनीत सिन्हा थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती अलावा ने कहा कि अल्ट्राटेक सीमेंट का कार्य सराहनीय है जिससे युवा छात्र-छात्राओं को एक दिशा मिलेगी इस कोचिंग सेंटर में आकर मुझे अपने कॉलेज के दिन याद आ गए जब मैं भी इसी तरह तैयारी करती थी आप सब लोग अल्ट्राटेक सीमेंट द्वारा संचालित इस कोचिंग सेंटर का भरपूर लाभ उठाएं किसी प्रकार के मार्गदर्शन या सहयोग की आवश्यकता है तो मैं हमेशा उपलब्ध रहूंगी, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के प्रमुख श्री विजय छाबड़ा जी ने कहा अल्ट्राटेक सीमेंट शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास करेगा आप लोग इस कोचिंग क्लास में नियमित आए हमारी टीम आपको हर संभव सहयोग करेंगी! विजेताओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं सफलता के टिप्स दिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त विभाग प्रमुख विनीत सिन्हा ने अपने अनुभव साझा करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया एवं श्री विजय जी छाबड़ा ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया श्रीमती अलावा ने मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित करके किया तत्पश्चात विभाग प्रमुख विपिन सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन दिया साथ ही कार्यक्रम का परिचय देते हुए क्षेत्र में चलाई जा रही गतिविधियों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर निकटवर्ती क्षेत्र के लगभग 120 छात्र-छात्र उपस्थित थे कार्यक्रम सफल बनाने में कोचिंग शिक्षक गण गुलशन मकासरे, दीपक चोयल, संजय वर्मा, csr विभाग टीम सुभर्ता दास, सुखलाल वास्केल, प्रिया सोनी आदि का विशेष योगदान रहा! उल्लेखनीय है कि अल्ट्राटेक सीमेंट वर्क्स csr विभाग क्षेत्र में सर्वाधिक विकास के लिए संस्थान प्रमुख श्री विजय छाबड़ा मानव संसाधन प्रमुख श्री राजेश जैन के मार्गदर्शन एवं विपिन सक्सेना csr प्रमुख के दिशा निर्देशन में प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन