Rajendra Devray / Fri, Feb 6, 2026 / Post views : 352

प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में गजेन्द्रसिंह जोधा अति. पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ और सुनील कुमार जाखड पुलिस उप अधीक्षक वृत पीपलखूंट के मार्गदर्शन में मनीष वैष्णव पुनि थानाधिकारी थाना सुहागपुरा की टीम मय डीएसटी टीम के द्वारा दौराने नाकाबन्दी एक कार की तलाशी के लेने के दौरान महिलाओ के फोटो दिखाकर साईबर फ्रॉड करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर एक कार, तीन मोबाईल, दस एटीएम कार्ड एवं 08 सिम कार्ड को जब्त किया गया। संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 06.02.2026 को थानाधिकारी मनीष वैष्णव पुलिस निरीक्षक मय जाप्ता के दौराने नाकाबन्दी एक काले रंग की स्वीफ्ट कार रजिस्ट्रेशन नम्बर आरजे 27 सीएम 7783 को रूकवाया। जिसकी तलाशी लेने पर उसमे बैठे दो व्यक्तियों के कब्जे से कूल तीन मोबाईल विभिन्न बैंको के दस एटीएम कार्ड एवं 08 सिम कार्ड मिले। दोनो व्यक्ति आमजन को लडकियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर पीडितो को मॉडल लडकियो के इन्टरनेट से फोटो डाउनलोड कर भेजना एवं उसके बदले में क्यूआर कोड एवं यूपीआई के माध्यम से रूपये प्राप्त करना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा मनी ट्रांसफर एप्प (फोनपे पेटीएम, गुगलपे) एवं टेलीग्राम को चैक किया तो इन दोनो द्वारा इस्टाग्राम व टेलिग्राम की वेबसाईट पर फर्जी रजिस्ट्रेशन कर एस्कार्ट सर्विस के नाम पर देश भर के भोले-भाले लोगों से धोखाधड़ी कर फर्जी खातों में रुपये डलवाते थे। जिनको बाद में आपस में बांट लेते थे। इस प्रकार दोनो मुल्जिमानो द्वारा लोगो को फर्जी एस्कार्ट सर्विस के नाम पर फर्जी सिमों व एटीएम कार्ड का उपयोग कर धोखाधड़ी करना पाया जाने से थाना सुहागपुरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन