नो दिवसीय श्रीमद दैवीय भागवत कथा एवं लक्ष्मीनारायण यज्ञ के नवें एवं अंतिम दिन गुरुवार को पूर्णाहुति हुई।
डग 2 जनवरी।:- डग कस्बे में चल रही नो दिवसीय श्रीमद दैवीय भागवत कथा एवं लक्ष्मीनारायण यज्ञ के नवें एवं अंतिम दिन गुरुवार को पूर्णाहुति हुई जिसमें महाभंडारे में हजारों लोगों ने महाप्रसादी का लाभ लिया।
श्रीमद दैवीय भागवत कथा के अंतिम दिन सुबह 11 बजे कथा प्रारम्भ हुई जिसमें एक दिवसीय यजमान क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल एवं समाजसेवी मोहनलाल सोनी ने परिवार सहित श्रीमद दैवीय भागवत एवं व्यास पीठ की पूजा अर्चना की गई जिसके पश्यात महामंडलेश्वर महर्षि उत्तम स्वामी जी महाराज ने
कहा कि साधक को नियमित साधना करना चाहिए मां भगवती की प्राप्ति हो जाएगी इस दौरान नारद ओर नारायण के संवाद में रुद्राक्ष की महिमा का वर्णन हुआ तथा कहा कि भक्ति की प्राप्ति करना है तो जीवन मे राधा की उपासना करना चाहिए जो राधा रूपी धारा में बह चलेगा वह कृष्ण रूपी समुद्र में डुबकी लगाएगा इस दौरान कहा कि सद्गुरु का सानिध्य आपके जीवन मे सुख प्रदान करता है इस दौरान सनातन हिन्दू को व्यासपीठ से जाग्रत करते कहा कि सनातन हिंदूओ को सँभल जैसी घटनाओं से सर्तक रहकर जाग्रत रहने का आवाहन किया एवं राम से बढ़कर इस जग में कोई नही है इस दौरान धार्मिक भजन पर महिला पुरुष श्रद्धालुओ ने नृत्य किया कथा के दौरान महामंडलेश्वर उतमस्वामी ने श्रीकृष्ण की धुन में सु मधुर बाँसुरी बजाई जिसमे पूरा कथा पांडाल भक्ति में मानो मथुरा वृंदावन हो गया कथा सुनने के लिए ग्रामीण क्षेत्रो से बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने कथा का श्रवण किया।
श्रीमद दैवीय भागवत एवं लक्ष्मीनारायण यज्ञ की पूर्णाहुति पर सर्व समाज का महा भंडारा आयोजित हुआ जिसमें डग एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के हजारों महिला पुरुषों ने भोजन कर महाप्रसादी ली गई।
कथा में विधायक कालूराम मेघवाल, सुवासरा विधायक हरदीपसिंह डंग, पूर्व स्टेटवेयर हाउस कारपोरेशन अध्यक्ष मानसिंह चौहान, पंचायत समिति सदस्य राजेन्द्रसिंह परिहार आयोजक मण्डल के दिलीप प्रधान, जगदीश अग्रवाल, गोपाल राठौर, गिरीश राठौर, व्यापार संघ अध्यक्ष बसंतीलाल जैन डोसी, कमलसोनी, देवेंद्रजाजु, दिनेश अग्रवाल, रमेशचंद शर्मा, नवीन जाजू, गोविंदसिंह परिहार, अंकुश अग्रवाल,भेरूलाल मेहरा सहित जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद थे।
श्रीमद दैवीय भागवत कथा के अंतिम दिन डग एवं आसपास के क्षेत्र से कथा श्रवण करने आई एक दर्जन महिलाएँ के आभूषण चोरी हुए महिलाओं ने बताया कि मध्यप्रदेश बडौद के समीप बिल्लियां निवासी लीलाबाई, उमाबाई तथा बडौद निवासी सुग नाबाई एवं डग निवासी किरण बाई राठौर सहित कई महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी हो जिससे महिलाएं के रो रो कर बुरे हाल हुए तथा कई महिलाओ ने पुलिस थाने पहुंचकर आभूषण चोरी की सूचना दी गई है
झालावाड़ जिले के डग से
संवाददाता मोहम्मद इस्लाम