Rajendra Devray / Fri, Nov 14, 2025 / Post views : 319






==============
महेश्वर में श्री हरिदासजी समाधि स्थल आईपंथ एवं सिर्वी समाज की आस्था का केंद्र है। माँ नर्मदा के उत्तरी तट पर नृसिंह टेकरी स्थित यह स्मारक स्वयं लोकमाता अहिल्याबाई द्वारा बनवाया गया था। यह स्थल वर्तमान में निकटस्थ ग्राम खराड़ी में आता है। इस पावन एवं सांस्कृतिक स्थल के विकास के लिए, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंहजी सोलंकी की पहल एवं अनुशंसा पर यहाँ एक सामुदायिक भवन के लिए मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 25 लाख रु. की राशि स्वीकृत की गई है। इसी स्थल पर सिर्वी समाज एवं आईपंथ के दसवें धर्मगुरु दीवान हरिदासजी ने ढाई सौ वर्ष पूर्व समाधि ली थी। इस सामुदायिक भवन के निर्माण से समूचे भारतवर्ष से आने वाले सिर्वी समाज के श्रद्धालु समाजजनों तथा बड़ी संख्या में आने वाले नर्मदा परिक्रमावासियों को बहुत सुविधा होगी। इससे इस सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्र का विकास भी होगा। इस स्वीकृति से क्षेत्र एवं सिर्वी समाज-जनों में हर्ष व्याप्त है। श्री हरिदासजी स्मारक ट्रस्ट महेश्वर के अध्यक्ष श्री लक्षमणसिंह काग एवं ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंहजी सोलंकी मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलादजी पटेल एवं मुख्यमंत्री श्री मोहनजी यादव* के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर *आभार* व्यक्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन