Rajendra Devray / Tue, Oct 14, 2025 / Post views : 313

कुक्षी मप्र जन-अभियान परिषद् द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती और स्वदेशी जागरण सप्ताह को लेकर सरदार वल्लभभाई शासकीय महाविद्यालय में रैली व संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर तिलक पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया जन भागीदारी समिति अध्यक्ष ओपी पाटीदार ने पंडित जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके द्वारा मानव सेवा के लिए कई कार्य की है वह एक महान देशभक्त थे समाज के अंतिम व्यक्ति के जब तक चिंता नहीं की जाएगी तब तक देश का विकास संभव नहीं ब्लॉक समन्वय मनीष शर्मा ने भी आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी जागरण को लेकर बताया जब तक हम स्वदेशी वस्तु को नहीं बनाएंगे तब तक हमारा देश उन्नति की ओर अग्रसर नहीं हो पाएगा अब समय आ गया है ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी हथियारों का इस्तेमाल से विश्व पटल पर अनुपम छाप छोड़ी है वही मनीष भावसार द्वारा भी संबोधित किया गया मंचासीन अतिथि के रूप में स्वदेशी जागरण के जिला अधिकारी राजेश जी गुप्ता भी मौजूद थे अतिथि अतिथियों का स्वागत श्रीफल भेंट कर किया गया कार्यक्रम का संचालन मेंटर राजेंद्र सस्तिया ने किया एवं आभार मनीष भावसार द्वारा माना गया कार्यक्रम पश्चात रैली का आयोजन किया गया जिसमें सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं और सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन