डही में राम नवमी में भव्य जुलूस सम्पन्न हुआ।
म.प्र.सहीत, महाराष्ट्र, गुजरात के प्रान्तो के भक्तों ने भी शिरकत की।
डही नगर सहित देशभर में राम नवमी मनाई जा रही है और इस बार राम नवमी का पर्व बहुत ही विशेष है। 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद पहली बार प्रभु श्रीराम के जन्म स्थान अयोध्या में बने भव्य महल में राम नवमी मनाई जा रही है। यहां पर सूर्यवंशी भगवान श्रीराम के माथे पर स्वयं सूर्यदेव तिलक करेंगे। 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला अयोध्या में अपने भव्य महल में विराजमान हुए हैं और अब भगवान राम के जन्मदिन यानी राम नवमी पर भगवान राम सूर्य तिलक होगा। रामनवमी पर भगवान राम का सूर्य तिलक करीब 4 मिनट तक रामलला के मस्तक की शोभा बढ़ाएंगे।
राम लला के जन्म उत्सव कों डही नगर में भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रामनवमी पर भक्तिभाव और हर्षोल्लास से शहर भर में जुलूस निकाला गया। जुलूस में शामिल झांकियों ने मन मोह लिया। बैंडबाजे,ताशे , ढोल की धुन पर जुलूस में भक्ति से ओतप्रोत गीत बजते रहे।
बुधवार को श्री राम मित्रमंडल व सकल हिन्दू समाज समिति की ओर से जुलूस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की तैयारियां 8 दिन पहले से ही शुरू कर दी थी पुरे डही नगर को भगवा पताका व बेनरो से सजा दिया था।
जुलूस में दो बंगिया (रथ) निकाले पहले रथ में राम दरबार (राम, लक्ष्मण,सिता व हनुमान)
व दुसरे रथ में कोटेश्वर महन्त योध्यादास जी महाराज व डही मंदिर पुजारी हनुमान दास जी महाराज बैठे हुए थे। साथ ही दौ झांकी निकाली गई पहली झांकी बाहुबली हनुमान जी व उनके साथ सहयोगी कलाकारो की थी। व दुसरी झाकी शबरी की कुटिया में राम, लक्ष्मण,सिता माता कों झुठे बैर खाते हुए दर्शाया गया। वहीं बालिकाओं द्वारा अखाड़ा आयोजित किया गया ।जिसमें विविध प्रकार के जानलेवा करतब दिखाए गए। साथ ही दौ डिजे ने माहौल कों भक्तिमय कर दिया।पुरा नगर मानो श्री राम की भक्ति में सराबोर दिख रहा था।
झाकीया व जनसेलाब हनुमान मंदिर डही से शुरू हुआ। जुलूस शहर के मुख्य मार्गों में जनपद कालोनी,पुराना बस स्टैंड,सदर बाजार में स्थित राम मंदिर में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया उसके बाद चल समारोह
नया बस स्टैंड,सोनी मोहल्ला,
होते हुए पुनः हनुमान मंदिर डही पर पहुंचकर फलाहारी खिचड़ी का भक्तों को भंडारा कराया गया। फलाहार पश्चात आयोजन का समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे पर भक्तिप्रद गीत और भजन बजते रहे। जुलूस में शामिल सभी लोग बैंड की धुन पर झूमते नजर आए।नगर की जनता ने जुलूस का जगह-जगह स्वागत कर स्वल्पाहार कराया। डही से महाराष्ट्र सिमा नर्मदा नदी के उस पार 20 किलोमीटर पर ही आती है महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं को डही नगर नजदीक होने से बड़े आयोजनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं नर्मदा नदी पार कर आते हैं।इसी प्रकार गुजरात की सिमा भी डही नगर से 70 किमी दूर होंने से वहा के श्रद्धालुओं का भी आना होता है।
नगरपरिषद की ओर से जगह जगह पानी पिने के लिए पानी की व्यवस्था कराई गई व सफाई कर्मचारीयों द्वारा सफाई व्यवस्था संभाली गई। वहीं सुरक्षा कों देखते हुए डही थाना प्रभारी दिलीप तड़ेवाल व उनकी टीम ने सूबह से ही ट्रेफिक व्यवस्था संभाल रखी थी व किसी प्रकार की अनहोनी न हो कों देखते हुए हर चोराहों, तिराहों पर पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी दिखाई दी। शांति पुर्व जुलूस सम्पन्न होंने से श्री राम मित्रमंडल के अध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति व उनकी समिति सदस्यों ने प्रशासन व भक्तो का आभार व्यक्त किया।