मनावर स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को लेकर नगर पालिका मनावर द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है नगर में दीवार लेखन तथा पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है इसको लेकर आज बुधवार को इंदौर जोन की पी आई यू स्वाति चौहान द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी को लेकर नगर का भ्रमण किया गया। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वहां पर किस प्रकार से सुधार किया जा सकता है उसको लेकर दिशा निर्देश दिए गए पश्चात टिंचीग ग्राउंड में की जा रही तैयारी का जायजा लिया गया वहां पर सेग्रीगेशन के कार्य को देखा तथा वर्षों पुराने कचरे को हटाकर जो खाद तैयार किया जा रहा है उसका भी निरीक्षण किया गया ।पश्चात परिषद हाल में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले वाहन चालको तथा हेल्परों की मीटिंग ली गई मीटिंग में नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार सी एम् ओ संतोष चौहान स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर लोकेश मुकाती पार्षद कैलाश राठौड़,जिमी सवनेर आदि भी उपस्थित थे चौहान ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि नगर में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के दौरान जो हेल्पर है वह घर से आने वाले कचरे का निरीक्षण करें गिला और सूखा कचरा अलग-अलग कर गाड़ी में डालें लोगों को समझाईसं दे कि घर से जो कचरा ला रहे हैं उसमें गिला और सुखा कचरा अलग-अलग लेकर आवे ताकि ट्रेंचिंग ग्राउंड पर सेग्रीगेशन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो वही ड्राइवर और हेल्पर को नगर पालिका द्वारा ड्रेस उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। वही हॉस्पिटलों से जो कचरा गाड़ी में डाला जाता है उसमें मेडिकल वेस्ट भी होता है उस पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया नगर की शासकीय स्कूलों में विशेष रूप से निरीक्षण कर वहां से कचरा निपटान किस प्रकार से किया जाता है तथा वहां पर छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था है कि नहीं उनकी साफ सफाई करने के लिए भी निर्देशित किया गया।ंमाननदी की साफ सफाई को लेकर भी चर्चा की गई वर्ष 2023 के सर्वे में मान नदी के कारण जीरो अंक प्राप्त हुए थे जबकि अन्य कार्यों में नगर पालिका को अच्छे अंक मिले थे इस वर्ष 10000 अंक लेकर आना है तभी जाकर हम स्वच्छता में आगे आ सकते हैं। श्वेता चौहान द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई की वह भी स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में सहयोग प्रदान करें ताकि मनावर शहर को भी स्वच्छता का पुरस्कार मिल सके