अंबिका स्कूल बालीपुर विद्यालय में 26 जनवरी के अवसर पर गणतंत्र दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया जिसमें बच्चों द्वारा घोष वादन के साथ रैली के रूप नगर भ्रमण हुआ रैली में रानी लक्ष्मीबाई अहिल्याबाई एवं भारत माता के किरदार आकर्षण का केंद्र रहे साथ ही बच्चों का घेाष वादन भी सुर्खियां बटोर रहा था बच्चों के द्वारा विद्यालय प्रांगण में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राम जनों एवं अतिथियों के समक्ष परेड प्रस्तुत की गई नाट्य मंचन एवं देशभक्ति गानों पर नृत्य की प्रस्तुति दी गई साथ ही छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा भाषण देश भक्ति गीत एवं कविताओं की प्रस्तुति दी गई विद्यालय के समस्त स्टाफ की मेहनत और बच्चों के प्रति लगाव का प्राकट्य इस कार्यक्रम में देखने को मिला यहां बता दे कि अंबिका स्कूल बालीपुर धाम के द्वारा भारतीय संस्कृति एवं बच्चों के अंदर मर्यादा संस्कार और देश के प्रति भक्ति के भाव को जागृत करने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के पालक भी स्कूल की परंपराओं से बहुत प्रसन्न है। विद्यालय परिसर एवं भवन पूर्ण रूप से सर्व सुविधा युक्त है। विद्यालय के संचालक रामेश्वर बरफा के द्वारा बताया गया कि वर्तमान परिवेश में बच्चे पढ़ लिख तो रहे हैं परंतु अपनी संस्कृति और पारिवारिक मर्यादाओं से दूर होते जा रहे हैं उन्होंने बताया कि विद्यालय में इन बातों पर विशेष ध्यान दिया गया है और बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा टेक्नोलॉजी और अंग्रेजी पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है जो गुणवत्ता इस कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुतियों में देखने को मिली। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राहुल सोलंकी हाई कोर्ट एडवोकेट इंदौर खंडपीठ,के द्वारा 26 जनवरी के महत्व को बताया गया एवं विशेष अतिथि के रूप में कपिल सोलंकी जिला पंचायत सदस्य ने भी विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दी एवं गतिविधियों की प्रशंसा की, बंटी भैय्या बालीपुर आश्रम आचार्य, सोहन सोलंकी मनावर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा द्वारा शुभकामना दी गई बाबूलाल जी चोयल समाज वरिष्ठ, जितेंद्र परमार निर्माण समिति अध्यक्ष जनपद पंचायत मनावर,राजू देवड़ा पत्रकार, आनंदीलाल हम्मड़ समाज वरिष्ठ, लक्षण सोलंकी समाज अध्यक्ष, पूरालाल काग समाज वरिष्ठ मंचासिन रहे कार्यक्रम का आभार विद्यालय संचालक रामेश्वर बर्फा एवं संचालन नवीन सोलंकी ने किया ।।