Rajendra Devray / Tue, Dec 16, 2025 / Post views : 327



धार जिले के धामनोद वार्ड 06 संजय नगर के रहवासी जिले में लगने वाली जन सुनवाई में पहुंचे जहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वार्ड में लगभग 400 घरों को शासन द्वारा पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है। उक्त स्थान पर हम विगत 40 वर्षों से निवास कर रहें है व हमारे कच्चे मकान है पट्टा नहीं होने से हमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है पूर्व में भी पट्टे के लिये हमारे द्वारा धरना आंदोलन किया गया था व शासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि पट्टे दिये जायेंगें ओर कहा कि RCMS पोर्टल पर भी आवेदन किया गया है। परन्तु आज दिनांक तक उक्त संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। पूर्व में भी इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत किये गये है। नगर परिषद् धामनोद द्वारा समस्त मुलभुत सुविधाएँ दी जा रही है हमें पट्टे दिए जाने पर हम समस्त वार्डवासी नगर परिषद् को टेक्स देना चाहते है। पट्टा नहीं होने के कारण नगर परिषद् को लाखों का राजस्व का नुकसान हो रहा है हम नहीं चाहते नगर के विकास कार्यों में बाधा हो रही है महोदय हमें पट्टा वितरण नहीं किया जाता है तो हम समस्त वार्डवासीयों द्वारा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन दिनांक 22.12.2025 से टप्पा कार्यालय के सामने करेगें। पूर्व में उक्त स्थान पर कुछ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है। जिससे वहाँ मकान निर्माण हुए है।निवेदन है कि उक्त भूमि के पट्टे देने की कृपा करें जिससे हमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन