कुक्षी नवीन बसस्टेंड के लिए राजस्व अमले ने भूमी का सीमाकन किया शिघ्र ही मिलेगी नए बसस्टेंड की सुविधा
कुक्षी नगर में पुराने बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा और बस के स्टाफ की पुरानी व्यवस्था को लेकर नए बस स्टैंड की मांग नगर परिषद के द्वारा शासन से की गई थी जिसको लेकर आज शासन के द्वारा 0. 877 हेक्टेयर भूमि का आवंटन का सीमांकन किया गया मौके पर नगर परिषद के सीएमओ सुरेंद्र सिंह पवार के साथ नगर परिषद के अध्यक्ष रेलम चौहान सहित समस्त पार्षद गण स्टाफ की मौजूदगी में सीमांकन का कार्य किया गया
आज दिनांक 25.12.2024 को नगर परिषद कुक्षी की मांग पर राजस्व अमले द्वारा प्रस्तावित नवीन इस बस स्टैंड की भूमि का सीमांकन कार्य किया गया जिसमें राजस्व निरीक्षक अंबाराम तड़वाल एवं पटवारी अमर सिंह सोलंकी द्वारा नगर परिषद कुक्षी को जिस पर आधुनिक सर्वसुविधा युक्त बस स्टैंड का निर्माण किया जाना है. सीमांकन के पश्चात शीघ्र ही डीपीआर तैयार कर बस स्टैंड का निर्माण कार्य कराया जाएगा. इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान, उपाध्यक्ष शब्बर हुसैन बोहरा, CMO सुरेंद्र सिंह पवॉर ,पार्षद प्रतिनिधि धर्मेंद्र काग, देवराम पाटीदार, लक्ष्मण बघेल मीडिया साथी सत्येंद्र मिश्रा, मोनेश जैन एवं आसपास के किसान उपस्थित रहे.