: बड़वानी जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं का किया जाये विश्लेषण पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दुर्घटनाओ में हुई बढ़ोतरी पर जताई चिंता-कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग
Rajendra Devray
/
Sat, Dec 21, 2024
/
Post views : 271
जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं का किया जाये विश्लेषण-कलेक्टर डॉ. फटिंग
बड़वानी 20 दिसम्बर 2024/जिले में आये दिन सड़क दुर्घटना के केस बढ़ रहे है, जिससे सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या पिछले वर्षो से तुलनात्मक रूप से बढ़ रही है। अतः ऐसे मार्गो को चिन्हित करे जहां पर सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुई है तथा लोगों की मृत्यु होती है। साथ ही यह भी विश्लेषण करे कि कही एक ही मार्ग तो नही जहां सड़क दुर्घटना में मृत्यु के केस ज्यादा आ रहे है।
कलेक्टर डॉ. राहुल फटिंग ने उक्त निर्देश शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय बड़वानी में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिये। इस दौरान कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि दुर्घटना वाले स्थानों पर विशेष कलर के चिन्ह लगाये साथ ही मानक अनुसार स्पीड ब्रेकर भी बनाये।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि जिले में 18 ब्लेक स्पाट चिन्हित है, पर इन स्पाट का पुनः निरीक्षण कर नये स्पाट भी चिन्हित करे। वही ब्लेक स्पाट वाले स्थानों पर साइन बोर्ड भी लगाये।