*लूट करने वाले आरोपी थाना नागलवाड़ी पुलिस की गिरफ्त में*
*लूट में 12 बोर बंदूक सहित चार आरोपी गिरफ्तार।*
*लूट की घटना को अंजाम देने में उपयोग किए गए मोबाइल व महिंद्रा पिकअप वाहन जब्त।*
*त्रिवेणी वेयर हाउस बालसमुंद में हुई लूट का थाना नागलवाड़ी पुलिस ने किया पर्दाफाश*
दिनांक 21.12.2024 को थाना नागलवाड़ी में फरियादी भगवान पिता टिकमजी मुलेवा (निवासी सिवई, थाना राजपुर, जिला बड़वानी) ने शिकायत दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि 21.12.2024 की रात करीब 1 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वह ट्रांसफॉर्मर के पास गया। वहां पहुंचने पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से लकड़ी से वार कर उसे घायल कर दिया। घटना के दौरान फरियादी का सैमसंग कीपैड मोबाइल फोन (नंबर 8827632186) और ₹4,000 नगद, जो वह बंदूक लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए लेकर गया था, लूट कर ले गए। साथ ही, उसकी लाइसेंसी 12 बोर दो नाल बंदूक (आई.डी.एक्स. कंपनी) भी छीन ली गई। इसके अलावा, दो अन्य व्यक्तियों ने ट्रांसफॉर्मर खोलकर उसमें से तेल चुरा लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नागलवाड़ी में अज्ञात चार व्यक्तियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 310/2024 के तहत धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री जगदीश डावर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल पाटीदार और एसडीओपी सेंधवा श्री कमल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक माधव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, स्थानीय लोगों से पूछताछ की, कई सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। दिनांक 30.12.2024 को आरोपीगण डीजल चोरी की योजना बनाते हुए सालीकला स्थित बायो डीजल पंप के पास पकड़े गए। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ के बाद आरोपियों ने लूट की घटना को स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर जप्त सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण -
1.जीवन पिता विक्रम मेढा, उम्र 32 वर्ष, जाति भील, निवासी इमलीपुरा, थाना सरदारपुर, जिला धार (म.प्र.)
2.दिलीप सिंह पिता उदयसिंह भूरिया, उम्र 30 वर्ष, जाति भील, निवासी दुदड़का, थाना दलौदा, जिला मंदसौर (म.प्र.)
3.सुरेश उर्फ सूरज पिता अकरम सिंगार, उम्र 26 वर्ष, जाति भील, निवासी गेटा, थाना टांडा, जिला धार (म.प्र.)
4.बबलू पिता थावरिया भील, उम्र 25 वर्ष, जाति भील, निवासी कालीदेवी, थाना टांडा, जिला धार (म.प्र.)
जप्त मशरूका:-एक 12 बोर बंदूक (दो नाल), वाहन क्रमांक MP-11-G-3288 (महिंद्रा पिकअप), अनुमानित मूल्य ₹3,00,000, घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन – 3 नग, ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी के औजार
प्लास्टिक के खाली कैन (50-50 लीटर) – 2 नग, कुल जप्त मशरूका का मूल्य: ₹3,50,000
*उक्त कार्यवाही में निरीक्षक: माधव सिंह ठाकुर (थाना प्रभारी नागलवाड़ी), निरीक्षक: प्रदीप खन्ना (थाना सरदारपुर), चौकी प्रभारी: गणपति चौहान (बालसमुंद), उप निरीक्षक: रितेश खत्री (साइबर शाखा), सहायक उप निरीक्षक: अनिल दसौंधी, संजय पाटीदार (थाना सेंधवा शहर), प्रधान आरक्षक: संदीप परमार, रायसिंह बड़ौले, गौरेलाल डुडवे, प्रकाश पाटीदार, योगेश पाटील, संजय आजना, आरक्षक: मनोहर गायरी, अरुण राठौड़, महेंद्र रावल, महेंद्र प्रजापत, ओमप्रकाश पाटीदार, जालमसिंह बारिया, भुरेसिंह चौहान, पुरुषोत्तम मंडलोई, कैलाश चौहान, अशोक आवासे, साइबर सेल: बड़वानी की सराहनीय भूमिका रही।*