Rajendra Devray / Fri, Oct 31, 2025 / Post views : 310

नालछा :- लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार पुलिस थाना नालछा द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमे पुलिस विभाग,जनप्रतिनिधि गण,पत्रकार और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र शामिल हुए। एकता दौड़ पुलिस थाना परिसर से प्रारंभ होकर शहीद चंद्रशेखर आजाद मार्ग से होते हुए कुशवाह चौपाटी और ग्वाल मोहल्ला होते हुए संत श्री सर्वेश्वर ग्रामीण खेल परिसर पहुंची जहां सभी प्रतिभागियों को पुलिस थाना नालछा थाना प्रभारी कैलाश बारिया ने सामूहिक रूप से एकता की शपथ दिलवाई और एकता दौड़ का समापन किया गया इस दौरान भारत माता क जय,वंदे मातरम,एक भारत श्रेष्ठ भारत,सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे अमर रहे के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन