भारतीय किसान संघ जिला बड़वानी के नेतृत्व में तहसील अंजड़ के ग्राम इंद्रपुरी में भारतीय किसान संघ की ग्रामीण इकाई बनाई गई इस अवसर पर उपस्थित जिला अध्यक्ष भगवान जी पटेल जिला मंत्री कमलजीतोमर जिला सदस्य जितेंद्र जी तोमर अंजड़ तहसील मंत्री निलेश जी तहसील सदस्य जितेंद्र जी एवं किरमोही ग्राम के अनेक किसान भाई उपस्थित रहे भारतीय किसान संघ ने जिले की समस्त नव तहसीलों में प्रत्येक तहसील में 25 ग्राम समितियां बनाने का लक्ष्य लिया है इस लक्ष्य की प्राप्ति में यह अभियान चलाया जा रहा है इस वर्ष जिले की सदस्यता 16000हजार पार हो चुकी है आगामी सदस्यता 51000हजार पार करने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए किसानों को किसान संघ से जोड़ा जा रहा है भारतीय किसान संघ का उद्देश्य है हर किसान अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने में सक्षम हो जय बलराम